आशुतोष मोदी बने इंदौर रेरा अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष
जल्द ही भोपाल में भी होगा गठन
इंदौर
रियल एस्टेट रेगुलेटरी एक्ट के तहत काम करने वाले अधिवक्ताओ ने प्रदेश में पहली बार इंदौर बेंच में रेरा अधिवक्ता संगठन बनाया है। रेरा कोर्ट में ज्यूडिशियल और तकनीकी मेंबर के साथ स्टेट बार काउंसिल के सदस्य की उपस्थिति में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। संगठन के अधिवक्ताओं ने आशुतोष मोदी को रेरा संगठन का अध्यक्ष चुना है।
प्रदेश में पहली बार किसी अधिनियम विशेष के तहत काम करने वाले अधिवक्ताओं का संगठन बनाया गया है। रेरा यानी रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनिमय 2016 के तहत रेरा की इंदौर बैंच में काम करने वाले 50 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने मिलकर यह संगठन बनाया है। रेरा बोर्ड के ज्यूडिशयल मेंबर डी के नायक, तकनीकी मेंबर कपाले और स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सुनील गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की औपचारिक घोषणा की गई। पिछले तीन सालों से रेरा एक्ट में काम करने वाले अधिवक्ता आशुतोष मोदी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा हितेंद्र त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, श्याम सिंह तंवर को सचिव, अभिषेक जैन को सह-सचिव, अनिरुद्ध मालपानी को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। कृष्ण शर्मा, प्रवीण शर्मा, महेश लाठी, आशिफ खान, परमिंदर जैन, दीपक जायसवाल, अमित कौल, मनोज यादव और योगेश निगम इस संगठन की कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुने गए हैं।

